Add To collaction

साजन! होली आयी है -25-Mar-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 25/03/2024

साजन! होली आयी है

कब आओगे तुम सजनवा?
अंखियां मेरी तरस गई ।
देखो तो एक बार प्रिय,
साजन! होली आयी है।।

कैसे खेलूंगी मैं होली?
बिन साजन के बतलाओ तुम ?
रंग कैसे निखरेगा चेहरे का?
सजनी को आज बताओ तुम।
देखो तो एक बार प्रिय,
साजन! होली आयी है।।

पिछली होली पर थे संग
इस बार लगा दो
आकर रंग
भर दो जीवन को मेरे
रंगों से
आकर पास लगा लो अंग।
देखो तो एक बार प्रिय,
साजन! होली आयी है।।

कैसे खेलूं मैं होली
सखियां मुझे बुलाती हैं 
याद तेरी सताती है
अंखियां भर मेरी आती हैं 
देखो तो एक बार प्रिय,
साजन! होली आयी है।।

शाहाना परवीन'शान'...✍️

   2
1 Comments

kashish

25-Mar-2024 08:03 PM

Amazing

Reply